ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

जंग जैसे हालातों के बीच देशभर में मॉक ड्रिल की तैयारी, 7 मई को 244 जिलों में होगा अभ्यास

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, May 6, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने देशभर में तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे 7 मई को अपने-अपने इलाकों में मॉक ड्रिल करें, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आम जनता और एजेंसियां तैयार रहें।

लोगों को सिखाई जाएगी सुरक्षा और बचाव की रणनीति
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य लोगों को युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए मानसिक और व्यवहारिक रूप से तैयार करना है। ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी जाएगी, ब्लैकआउट का अभ्यास कराया जाएगा और लोगों को बताया जाएगा कि ऐसी स्थिति में कैसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचा जाए। नागरिकों, छात्रों और सिविल डिफेंस को हमलों के दौरान खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

महाराष्ट्र समेत 244 जिलों में होगी ड्रिल
इस अभ्यास में पूरे देश के 244 जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे समेत 16 शहरों में यह ड्रिल की जाएगी। राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। यह पहली बार है जब 1971 के बाद इतने बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल हो रही है। उस वक्त भी भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में ऐसी तैयारी की गई थी। अब एक बार फिर, सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी और आम नागरिकों की जागरूकता को परखने का वक्त आ गया है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.