ताजा खबर
कोनी कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन अलर्ट, बड़े पैमाने पर कार्रवाई   ||    महाराष्ट्र में अचानक मौसम का बदला मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    भीमा पाटस चीनी मिल में भीषण आग, ट्रक जलकर खाक   ||    नए शहरों को मेट्रो दर्जा मिलने से HRA पर मिलेगी ज्यादा छूट   ||    पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||   

पुणे-पटना एक्सप्रेस से अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, August 20, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे-पटना एक्सप्रेस से सोमवार देर रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन के जनरल कोच से तीन बैग बरामद हुए, जिनमें अवैध शराब छुपाई गई थी। हालांकि तस्कर मौके से भाग निकले और पुलिस को चकमा दे गए।

आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि बिहार चुनाव को देखते हुए ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार राय, एएसआई नरेंद्र दुबे और कांस्टेबलों की टीम ट्रेन की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान उन्हें तीन लावारिस बैग मिले।

जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अलग-अलग ब्रांड की कुल 128 बोतल अवैध शराब पाई गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 49,450 रुपए बताई जा रही है। शराब की यह खेप बिहार में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी।

आरपीएफ ने बरामद शराब जीआरपी को सौंप दी है। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उनकी तलाश तेज कर दी गई है। यह कार्रवाई बिहार चुनाव से पहले शराब तस्करी पर नकेल कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.