ताजा खबर
पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||   

अनुभव विश्वकर्मा को IISER पुणे में इंटर्नशिप, डीएवी जमालपुर और मुंगेर का नाम किया रोशन

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, June 3, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: डीएवी पब्लिक स्कूल, जमालपुर के होनहार छात्र अनुभव विश्वकर्मा ने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), पुणे में इंटर्नशिप हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह संस्थान देश के प्रतिष्ठित स्वायत्त अनुसंधान केंद्रों में गिना जाता है। अनुभव ने अपनी इस सफलता का श्रेय स्कूल की प्राचार्या लक्ष्मी रथ और विज्ञान शिक्षक सह एनसीसी ऑफिसर राजेश कुमार को दिया है।

एनसीसी ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि अनुभव ने ईस्ट जोन में टॉप कर यह अवसर प्राप्त किया है, जो न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे मुंगेर जिले के लिए गर्व की बात है। अनुभव एनसीसी कैडेट भी रहा है और उसे पहले भी 9 बिहार बटालियन एनसीसी मुंगेर के कमांडिंग ऑफिसर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

कैंप के दौरान अनुभव ने अन्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की तकनीकी जानकारी भी दी थी, जिससे उसकी प्रतिभा और मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है। उसकी यह पहल बाकी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

विद्यालय की प्राचार्या लक्ष्मी रथ ने अनुभव को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की और इस मौके पर शिक्षिका अनामिका, शिक्षक प्रवीण प्रभाकर और मुकेश की उपस्थिति को उल्लेखनीय बताया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.