ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

मुंबई-पुणे के युवाओं को निशाना बना रही लॉरेंस बिश्नोई गैंग, सोशल मीडिया से बढ़ा रही नेटवर्क

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, April 17, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: लॉरेंस बिश्नोई गैंग इन दिनों देशभर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है। जांच एजेंसियों की मानें तो अब ये गैंग महाराष्ट्र के दो बड़े शहर—मुंबई और पुणे—के युवाओं को अपने साथ जोड़ने की प्लानिंग कर रही है। खासतौर पर ऐसे युवा जो किसी वजह से गुमराह हैं या सही दिशा की तलाश में हैं, उन्हें गैंग में शामिल करने की कोशिश हो रही है।

'नाम और रुतबे' का लालच देकर युवाओं को फंसाया जा रहा
एजेंसियों के मुताबिक गैंग युवाओं को यह भरोसा दिलाने की कोशिश करती है कि अगर वे इस गैंग का हिस्सा बनते हैं, तो उन्हें नाम, शोहरत और इलाके में एक खास पहचान मिलेगी। लॉरेंस के गुर्गे देश के अलग-अलग शहरों में एक्टिव हैं और उसके इशारे पर किसी भी वक्त किसी भी वारदात को अंजाम देने को तैयार रहते हैं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हो रहा रिक्रूटमेंट
अब ये गैंग सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर बेरोजगार और ज्यादा ऑनलाइन रहने वाले युवाओं को टारगेट कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा के युवाओं को रिक्रूट किया गया और अब महाराष्ट्र के युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

स्नैपचैट-सिग्नल जैसे ऐप्स से होती है बातचीत
गैंग के संपर्क में आने के बाद युवाओं से सीधा कनेक्ट बनाने के लिए स्नैपचैट और सिग्नल जैसे इनक्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल होता है। इन ऐप्स के ज़रिए उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बाकी मेंबर्स से जोड़ा जाता है और फिर धीरे-धीरे बड़े-बड़े वादों के साथ गैंग का हिस्सा बना लिया जाता है।

पुणे में छोटे गैंग्स की भी हो रही शुरुआत
पुणे जैसे शहरों में जहाँ तेजी से विकास हो रहा है, वहीं जमीन और पैसे से जुड़े मामलों में दबदबा बनाने के लिए छोटे-छोटे स्थानीय गिरोह भी जन्म ले रहे हैं। इनकी सोच भी लॉरेंस गैंग से मेल खा रही है। पुलिस और जांच एजेंसियां अब इस बढ़ते नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रख रही हैं और समय रहते एक्शन भी लिया जा रहा है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.