ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

नागपुर एम्स की छात्रा समृद्धि कृष्णकांत पांडे ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

Photo Source : Google

Posted On:Friday, November 14, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: नागपुर के मिहान स्थित एम्स अस्पताल में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। 25 वर्षीय छात्रा समृद्धि कृष्णकांत पांडे ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि उसने ब्राउन रंग की ओढ़नी से फांसी लगाई। समृद्धि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और सीआरपीएफ पुणे के डीआईजी कृष्णकांत पांडे की बेटी थीं।

सोनेगांव के वरिष्ठ थानेदार नितीन मगर के मार्गदर्शन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। समृद्धि एम्स नागपुर में डर्मेटोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। चर्चा है कि वह मानसिक तनाव में थीं और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

बताया गया है कि समृद्धि ने बुधवार शाम करीब 7 बजे फ्लैट में फांसी लगाई। उनकी रूममेट सहपाठी सुहानी ने कॉलेज से लौटकर देखा कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर पीछे के दरवाजे से झांककर देखा तो समृद्धि पंखे से लटकी हुई थीं। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची सोनेगांव पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस समृद्धि के मोबाइल, लैपटॉप और निजी डायरी की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके। छात्रा के सहपाठियों, दोस्तों और प्रोफेसरों से भी पूछताछ की जाएगी ताकि हाल के दिनों में उनके जीवन में क्या परिस्थितियां रही, यह पता चल सके।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.