ताजा खबर
मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||    ऋषभ शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    डी54 की शूटिंग कर रहे हैं धनुष   ||    नई रिलीज़ डेट के साथ परम सुंदरी का फर्स्ट सिंगल हुआ रिलीज़!   ||    संगीत, यादें और एक खास सरप्राइज़ के साथ सोनू निगम ने मनाया अपना 52वां जन्मदिन   ||    शेखर कपूर ने किया AI-निर्मित साइंस-फिक्शन सीरीज़ वॉरलार्ड का भव्य ऐलान!   ||    Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक   ||    भारत पर 25% तक टैक्स लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिया ये संकेत, क्या बढ़ जाएगा एक्सपोर्ट?   ||    NISAR Launching LIVE Updates: मिशन में इसरो के लगे 788 करोड़, दुनिया का पहला डबल फ्रीक्वेंसी रडार वा...   ||    Russia Earthquake LIVE Updates: जापान में आई खतरनाक सुनामी, 9 लाख लोगों को शहर खाली करने का आदेश   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 04 मई

Photo Source :

Posted On:Monday, May 3, 2021

एएमपीएएस और ऑस्करः 04 मई 1927 को अमेरिका में फिल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स अकेडमी) की स्थापना हुई। जिसने फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, अभिनेता-अभिनेत्रियों, लेखकों और तकनीशियनों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सालाना पुरस्कार देना शुरू किया, जिसे ऑस्कर पुरस्कार कहा जाता है। संस्था द्वारा पहला पुरस्कार समारोह 16 मई 1929 को आयोजित किया गया था, जिसके बाद से यह अनवरत जारी है। दुनिया भर में सिने जगत से जुड़े लोगों के लिए यह सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल है।
अन्य अहम घटनाएंः
1799- टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम में लड़ाई के दौरान मृत्यु।
1854- भारत का पहला डाक टिकट औपचारिक तौर पर जारी।
1896- लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित।
1924- पेरिस में आठवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
1945- जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया।
1959- पहले ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन किया गया।
1979- मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया। पूरे यूरोप में यह पद संभालने वाली वे पहली महिला बनीं।
1980- इस तारीख को कोल माइंस डे के रूप में मनाने की घोषणा की गयी।
1980- जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और देश के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.