ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा पद से निलंबित, सेना पर टिप्पणी और कंबोडिया विवाद से गहराया संकट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 1, 2025

मुंबई, 01 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा को सेना के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी और कंबोडिया के नेता हुन सेन से फोन पर बातचीत के चलते उनके पद से सस्पेंड कर दिया है। अदालत ने 7-2 के मत से यह फैसला सुनाया और कहा कि इस मामले में जांच पूरी होने तक पाइतोंग्तार्न को अपने पद से हटाया जाता है। यदि वे दोषी पाई गईं, तो उन्हें स्थायी रूप से पद से हटाया जा सकता है। अदालत ने इस बातचीत को नैतिकता के उल्लंघन का गंभीर मामला माना है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि थाईलैंड में सेना का राजनीतिक प्रभाव काफी गहरा है।

कोर्ट की कार्रवाई के बाद पाइतोंग्तार्न ने दोष स्वीकार कर लिया है और कहा है कि वह कोर्ट की प्रक्रिया का सम्मान करेंगी, हालांकि उन्होंने चिंता भी जाहिर की है। जब तक मामले में अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक डिप्टी प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई सरकार की बागडोर संभालेंगे। इस राजनीतिक संकट के बीच एक बड़ी सहयोगी पार्टी ने भी गठबंधन से अलग होकर सरकार की स्थिति को और अधिक कमजोर कर दिया है। फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड में आक्रोश बढ़ गया था और कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए। पाइतोंग्तार्न ने माफी मांगते हुए सफाई दी कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य केवल कूटनीतिक मतभेदों को सुलझाना था, लेकिन विपक्ष ने इसे देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। इस बीच थाई भ्रष्टाचार आयोग ने भी पाइतोंग्तार्न के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वहीं थाई राजा ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है। फेरबदल में पुराने मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को शामिल किया गया है। पाइतोंग्तार्न ने खुद को संस्कृति मंत्री नियुक्त किया है और कहा है कि वह थाई संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

सियासी विवाद के बीच कंबोडिया के साथ सीमा तनाव भी गहराता जा रहा है। 28 मई को सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई थी। इसके बाद कंबोडिया ने हथियारों और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी और कहा कि हमला होने पर वह जवाब देने को मजबूर होगा। थाईलैंड ने इसे उकसाने वाला बयान बताया और चेतावनी दी कि वह किसी भी धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा। तनाव बढ़ने के साथ दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कदम भी उठाए हैं। कंबोडिया ने थाई टीवी, फिल्मों और उत्पादों पर बैन लगा दिया है, जबकि थाईलैंड ने कंबोडिया को बिजली और इंटरनेट सेवाएं रोकने की धमकी दी और अपने मजदूरों को सीमा पार भेजने पर रोक लगा दी है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच यह विवाद नया नहीं है। 1907 में खींची गई 817 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा पर लंबे समय से तनाव चला आ रहा है, खासकर ऐतिहासिक प्रीह विहियर मंदिर के स्वामित्व को लेकर। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने 1962 में मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा माना था, लेकिन उसके आसपास की जमीन को लेकर विवाद आज भी जारी है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.