ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

इंदौर से पुणे और निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, त्योहारों में सीटें फुल

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, October 1, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: रेलवे ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर से खड़की (पुणे) तक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत कर दी है। यह ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर बुधवार सुबह 11:15 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:10 बजे खड़की स्टेशन पहुंचेगी। वहीं खड़की से वापसी की ट्रेन हर गुरुवार सुबह 5:10 बजे चलेगी और उसी रात 11:35 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। एसी कोच की सभी सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं जबकि स्लीपर क्लास में अभी भी बर्थ उपलब्ध हैं। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 9-9 फेरे लगाएगी और देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण और लोनावला समेत कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।

इसके अलावा इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन भी 3 अक्टूबर से शुरू होगी। यह ट्रेन इंदौर से हर शुक्रवार और रविवार को शाम 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं, वापसी की ट्रेन 4 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी और हर शनिवार और सोमवार को सुबह 8:20 बजे निजामुद्दीन से रवाना होगी।

त्योहारों के नजदीक आते ही इन दोनों ट्रेनों में यात्रियों की बुकिंग तेजी से हो रही है। दशहरा और दीपावली के आसपास की तारीखों में ज्यादातर सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों को एलएचबी रैक से चलाने का फैसला लिया है, जिसमें एक सेकंड एसी और 17 थर्ड एसी के कोच शामिल रहेंगे।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.