ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को पुणे में किया गया भर्ती किया गया

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, August 28, 2024


पुणे न्यूज डेस्क: आसाराम बापू, जो जोधपुर सेंट्रल जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, को पुणे में एक निजी कॉटेज में भर्ती कराया गया है। भारी सुरक्षा के बीच, उनका हृदय संबंधी इलाज आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, आसाराम बापू को कड़ी सुरक्षा के साथ पुणे में भर्ती कराया गया है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने आयुर्वेदिक इलाज की मंजूरी दी है। उन्हें मेडिकल आधार पर 7 दिन की पैरोल भी मिली है। 83 वर्षीय आसाराम बापू हृदय रोग से पीड़ित हैं, और इलाज के दौरान उन्हें पुलिस हिरासत में रहना होगा।

पुणे पुलिस ने चिंता जताई कि अगर आसाराम को अस्पताल में रखा गया, तो कानून-व्यवस्था की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए, कोर्ट ने उन्हें पुणे में एक निजी कमरे में इलाज की अनुमति दे दी है। हालांकि, आसाराम का इलाज 24 घंटे पुलिस की निगरानी में होगा।

आसाराम की गिरफ्तारी सितंबर 2013 में हुई थी। 13 अगस्त को राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें महाराष्ट्र के आयुर्वेदिक अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज की अनुमति दी। इसके चलते, आसाराम को विमान से मुंबई लाया गया और फिर पुणे भेजा गया। उनके साथ जोधपुर पुलिस का एक दल और दो सहायक भी मुंबई आए हैं, और सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.