ताजा खबर
डिप्टी सीएम के नाम पर फर्जी ओएसडी गिरफ्तार, पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई   ||    सोनाली बेंद्रे-गोल्डी बहल पर जमीन विवाद, किसान ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप   ||    ‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    पुणे में महिला पत्रकार से अभद्रता, ‘रील स्टार’ संतोष पंडित पर केस दर्ज   ||    स्मार्ट मीटर का झटका: साधारण घर का आया 9.70 लाख रुपये का बिजली बिल   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||   

स्मार्ट मीटर का झटका: साधारण घर का आया 9.70 लाख रुपये का बिजली बिल

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, April 1, 2026

पुणे न्यूज डेस्क: प्रखंड क्षेत्र की बंधार पंचायत के बाघोपुर गांव के वार्ड 9 में स्मार्ट बिजली मीटर से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने उपभोक्ताओं के बीच चिंता बढ़ा दी है। यहां एक साधारण घरेलू उपभोक्ता के घर का बिजली बिल लाखों में पहुंचने से इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बनारसी सहनी के घर लगे स्मार्ट मीटर में दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच कुल 9,70,609 रुपये का बिजली बिल जारी हुआ है। इतनी बड़ी राशि देखकर परिवार सदमे में है और मानसिक रूप से परेशान हो गया है। उपभोक्ता का कहना है कि उनके घर में सामान्य घरेलू उपकरण ही इस्तेमाल होते हैं, ऐसे में इतनी अधिक खपत संभव नहीं है।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि यह समस्या स्मार्ट मीटर में तकनीकी खराबी के कारण हुई है। मामले को लेकर उन्होंने शिवाजीनगर के कनीय विद्युत अभियंता को आवेदन देकर मीटर की जांच और बिल में सुधार की मांग की है।

वहीं, कनीय विद्युत अभियंता आकाश वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और इस पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक से दो दिनों के भीतर जांच पूरी कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.