ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

नाजायज़ रिश्ते के शक में चचेरे भाई की हत्या, बोरे में मिली लाश से खुला राज़

Photo Source : Google

Posted On:Friday, November 21, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां शक के चलते एक शख्स ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध बोरा देखा और पुलिस को खबर दी। बोरे के अंदर एक युवक की लाश मिली, जिससे साफ हो गया कि ये सीधी हत्या का मामला है।

जांच में पता चला कि मृतक 22 साल का अजय कुमार था, जो मजदूरी करता था और झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला था। पुलिस की पड़ताल आगे बढ़ी तो सामने आया कि आरोपी 35 साल का अशोक पंडित वही का रहने वाला उसका चचेरा भाई है। दोनों पुणे में अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम करते थे।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अशोक को अपनी पत्नी के चैट मैसेज मिले थे, जिससे उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी और अजय के बीच नाजायज़ रिश्ता है। इसी शक ने उसे गुस्से में अजय को ढूंढने के लिए मजबूर किया। जब अजय को पता चला कि बात सामने आ गई है, तो वह अपनी साइट से भागकर दूसरी साइट में छिप गया, लेकिन अशोक उसकी तलाश में लगा रहा।

एक रात अशोक ने अजय को पकड़ लिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने लाश को बोरे में भरकर सुनसान पहाड़ी के पास फेंक दिया। लेकिन बोरा अगले ही दिन लोगों को दिख गया और पुलिस तक बात पहुंच गई। जांच करते-करते पुलिस आरोपी अशोक तक पहुंची, उसे गिरफ्तार किया और हत्या व सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.