ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

करूर भगदड़ हादसे पर विजय ने परिजनों से की बात, सुप्रीम कोर्ट में जाएगी CBI जांच की याचिका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 7, 2025

मुंबई, 07 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को अभिनेता और तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) प्रमुख विजय की रैली में हुई भगदड़ के बाद हालात अब भी शांत नहीं हुए हैं। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। अब विजय ने व्यक्तिगत स्तर पर पीड़ित परिवारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय अब तक 4 से 5 परिवारों से वीडियो कॉल पर बात कर चुके हैं और उन्हें सांत्वना दी है। हादसे के बाद 4 अक्टूबर को मद्रास हाईकोर्ट ने विजय और उनकी पार्टी को फटकार लगाई थी। अदालत ने टिप्पणी की थी कि घटना के बाद TVK ने कोई माफी नहीं मांगी और न ही किसी तरह का पछतावा दिखाया। जस्टिस एन सेंथिलकुमार ने कहा था कि पार्टी अपनी जिम्मेदारियों से आंखें मूंदकर नहीं बच सकती।

इधर, चेन्नई की भाजपा पार्षद उमा आनंदन ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दायर की है। इस पर चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच 10 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। वहीं, इस हादसे से जुड़ी सात जनहित याचिकाएं पहले ही जस्टिस एम धंदपानी और जस्टिस एम जोतिरमन की दशहरा वेकेशन बेंच में सूचीबद्ध की गई थीं। 4 अक्टूबर को मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज कर दी थीं, हालांकि अतिरिक्त मुआवजा देने से जुड़ी याचिका पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी। साथ ही अदालत ने करूर भगदड़ की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का आदेश दिया है, जिसकी अगुवाई तमिलनाडु पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल असरा गर्ग कर रहे हैं।

हादसे के कुछ दिन बाद विजय ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को उनसे कोई शिकायत है तो वे सीधे उनसे बदला लें, उनके समर्थकों से नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के कई पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और वे चाहते हैं कि उन्हें नुकसान न पहुंचाया जाए। विजय ने 20 अक्टूबर तक सभी राजनीतिक रैलियों को स्थगित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह कदम पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना के रूप में उठाया गया है। उनकी पार्टी TVK ने मृतकों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इस बीच, पार्टी महासचिव आनंद और निर्मल कुमार की अग्रिम जमानत याचिकाएं भी दायर की गई थीं, लेकिन उन पर अभी सुनवाई नहीं हुई है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.