ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में हुआ ब्लास्ट, 9 लोग हुए घायल, सीएम बोले यह एक लो इंटेंसिटी ब्लास्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 1, 2024

मुंबई, 01 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार को बम विस्‍फोट हुआ, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। बम स्क्वॉड, फोरेंसिक और NIA की टीम विस्फोट की जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड और व्हाइटफिल्ड पुलिस ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे तो कैफे की दीवार पर लगा शीशा टूटकर टेबल पर बिखरा पड़ा था। वहीं, भाजपा के दो सांसदों ने विस्फोट पर संदेह जताया और बम ब्लास्ट का दावा किया। कैफे में धमाके वाली जगह से बैटरी, जला हुआ बैग और कुछ आईडी कार्ड मिले हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमारी जांच में सामने आया है कि किसी शख्स ने एक बैग रखा। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं। हम लोग सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। हमें पता चला है कि किसी ने वहां पर जानबूझकर बैग रखा था। यह एक इंप्रोवाइज्ड ब्लास्ट है। यह नहीं होना चाहिए था और हम सुनिश्चित करेंगे कि आगे ऐसा ना हो। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम विपक्ष से यह डिमांड करते हैं कि वह हमें इस मुद्दे पर सहयोग करे। यह एक लो इंटेंसिटी का ब्लास्ट था।

राज्य के गृहमंत्री ने कहा, धमाका एक सिटिंग एरिया में हुआ, हालांकि वहां कोई सिलेंडर नहीं था। मामले की जांच जारी है। डीजीपी ने कहा कि हमें फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। कर्नाटक के डीजीपी आलोक मोहन ने कहा, बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में एक कैफे में विस्फोट हुआ है। मैं घटनास्थल पर गया था। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है। 9 लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच चल रही है। फोरेंसिक टीम से रिपोर्ट ली जाएगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.