ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

जोधपुर में बीएड कॉलेज की लेक्चरर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 20, 2025

मुंबई, 20 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जोधपुर के एक निजी बीएड कॉलेज की लेक्चरर को ACB टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी लेक्चरर ने एक स्टूडेंट की उपस्थिति पूरी करने और इंटर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर देने की एवज में रिश्वत मांगी थी। डीआईजी (एसीबी) हरेंद्र कुमार महावर ने बताया- जोधपुर के एक निजी बीएड कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा ने कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी 15 हजार रुपए की शिकायत की थी। छात्रा ने बताया था कि लेक्चरर उससे कॉलेज में उपस्थिति पूरी करने और इंटर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर जारी करने की एवज में रिश्वत मांग रही है।

शिकायत का सत्यापन कराने के लिए ट्रेप प्लान किया। ACB के एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ की अगुवाई में इंस्पेक्टर सुनीता कुमारी, एसआई किशन सिंह चारण सहित अन्य टीम ने जाल बिछाया। टीम आज दोपहर करीब 12 बजे के आस-पास जैसे ही छात्रा ने लेक्चरर को 15 हजार दिए। ACB टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ACB टीम छात्रा से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। लेक्चरर से पूछताछ कर मामले में किसी अन्य की भूमिका को लेकर भी छानबीन कर रही है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.