ताजा खबर
पुणे में मनपा का सख्त एक्शन: अवैध फ्लेक्स लगाने वालों पर गिरेगी गाज!   ||    कलेक्टर डूडी का सख्त संदेश: बैंक दिखाएं नतीजे, न कि बहाने   ||    RJD को चुनाव से पहले मिला एक और झटका, अब इस विधायक ने थमाया इस्तीफा   ||    कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो? जिन्हें मिला 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार   ||    IPS अधिकारी पूरन कुमार की मौत के चार दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम; न्याय के लिए पत्नी ने रखी ये म...   ||    लाहौर-इस्लामाबाद में प्रदर्शन, गोलीबारी के बाद इंटरनेट बैन… पाकिस्तान में क्यों सड़क पर उतरे लोग?   ||    डोनाल्ड ट्रंप को Nobel Peace Prize नहीं मिला तो क्या होगा? 5 पॉइंट में जानें साइड इफेक्ट्स   ||    Karwa Chauth 2025: आज करवा चौथ पर चांद न दिखे तो कैसे तोड़ें व्रत? जानें उपाय   ||    सीजफायर की डील फाइनल होते ही गाजा पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, 30 फिलिस्तीनियों की मौत   ||    फिलीपींस में भूकंप के डरावने वीडियो, घर-इमारतें ढहीं और फैली दहशत, जान बचाने को लोग भागे इधर-उधर   ||   

Delhi BJP CM Face: दिल्ली में जीती BJP तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 5 नामों पर चर्चा तेज

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 8, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। मतगणना शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकांश सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में अगर दिल्ली में भाजपा की वापसी होती है तो 1998 के बाद पहली बार राजधानी में भाजपा की सरकार बनेगी। अब सवाल यह है कि अगर भाजपा जीतती है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसके जवाब में 5 बड़े नाम सामने आ रहे हैं।

1. प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा भी शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। ऐसे में अगर प्रवेश वर्मा केजरीवाल को हराने में सफल होते हैं तो वह सीएम पद के लिए मजबूत चेहरा हो सकते हैं। केजरीवाल को हराने के बदले भाजपा उन्हें सीएम बनाकर सबसे बड़ा तोहफा दे सकती है।

2. वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का नाम भी सीएम पद की दौड़ में शामिल है। दिल्ली में भाजपा ने वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। ऐसे में अगर दिल्ली में भाजपा जीतती है तो इसमें वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा योगदान होगा। जाहिर है, पार्टी हाईकमान पूरी तरह से दिल्ली की कमान उन्हें सौंप सकता है।

3. स्मृति ईरानी

पूर्व भाजपा सांसद और स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी की भी दिल्ली में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट हारने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पास अभी कोई बड़ा पद नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि स्मृति ईरानी को दिल्ली की बागडोर मिलेगी।

4. मनजिंदर सिंह सिरसा

राजौरी गार्डन से भाजपा के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी सीएम पद की सूची में शामिल है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक मनजिंदर सिंह सिरसा का दबदबा है। ऐसे में सिरसा को सीएम बनाकर भाजपा न केवल दिल्ली बल्कि पंजाब की राजनीति को भी साध सकती है।

5. दुष्यंत गौतम

दिल्ली की करोल बाग विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे दुष्यंत गौतम भी सीएम उम्मीदवारों की सूची में मौजूद हैं। करोल बाग दिल्ली की हॉट सीटों में से एक मानी जाती है, लेकिन दुष्यंत गौतम दलित (एससी) उम्मीदवार हैं। ऐसे में उन्हें सीएम बनाकर बीजेपी दलितों को अपने पक्ष में करने की रणनीति बना सकती है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.