ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    कोनी कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन अलर्ट, बड़े पैमाने पर कार्रवाई   ||    महाराष्ट्र में अचानक मौसम का बदला मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||   

Breaking News: गुजरात विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की पुष्टि

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 12, 2025

गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मौत की पुष्टि की है। विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। विजय रूपाणी विमान की सीट 2डी पर बैठे थे।

इस हादसे की जानकारी देते हुए अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस हादसे में 204 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 41 घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, एक यात्री जीवित पाया गया है। जीवित बचे यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस विमान में 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई और 169 भारतीय नागरिक सवार थे।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद पहुंचे:

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। यह बहुत दुखद घटना है, मैं इस हादसे से स्तब्ध हूं। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। फिलहाल मृतकों की संख्या बताना मुश्किल है। विमान हादसे की जांच की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे।

एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की:

राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां ​​मिलकर घटनास्थल पर काम कर रही हैं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 18005691444 की घोषणा की है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.