ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

Assembly Election Results Live:सीएम KCR दोनों सीटों पर पीछे, रुझानों में कांग्रेस को बड़ी बढ़त

Photo Source :

Posted On:Sunday, December 3, 2023

तेलंगाना न्यूज डेस्क !! तेलंगाना में 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके नतीजे आज आ रहे हैं। इससे पहले कई एग्जिट पोल सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर कांग्रेस की बढ़त का संकेत दिखा रहे थे।

कोरातला सीट से बीआरएस उम्मीदवार आगे
कोरातला सीट से बीआरएस उम्मीदवार कल्वाकुंतला संजय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अरविंद धर्मपुरी से 168 वोटों से आगे निकल गए हैं।

कांग्रेस 53 सीटों पर आगे निकली
तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस पर बढ़त बरकरार रखी है। ताजा रुझानों में कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है इसके अलावा बीआरएस 34, बीजेपी 8, एआईएमआईएम 1, अन्य 1 सीट पर आगे है।

तेलंगाना के मेडचल सीट से सीएच मल्ला रेड्डी आगे

इसीआई के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस उम्मीदवार सीएच मल्ला रेड्डी मेडचल में 2,913 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी और बीस राउंड की गिनती होनी उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के टी ब्रजेश यादव पीछे चल रहे हैं।

रुझानों में कई मंत्री पीछे चल रहे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अब तक के रुझानों में बीआरएस के निवर्तमान सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।

रुझानों में कांग्रेस को बहुमत
अब तक के रुझानों में कांग्रेस 67, बीआरएस को 39, भाजपा छह और अन्य सात सीटों पर आगे चल रहे हैं। 119 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 60 सीट की जरुरत है।

के. चंद्रशेखर राव दोनों सीटों पर पीछे
तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बड़ी बढ़त; KCR दोनों सीटों पर पीछे चल रहे

Assembly Election 2023 Result, Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: तेलंगाना में 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके नतीजे आज आ रहे हैं। इससे पहले कई एग्जिट पोल सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर कांग्रेस की बढ़त का संकेत दिखा रहे थे।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.