ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

Assembly Election Result 2023 LIVE छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने की वापसी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 57 सीटों से आगे

Photo Source :

Posted On:Sunday, December 3, 2023

छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क !! हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से चार के नतीजे आज आएंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर यानी आज आएंगे. चुनाव नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं, जो हम सबसे पहले आपके सामने लाएंगे. मध्य प्रदेश, राजस्थान में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है. वहीं, छत्तीसगढ़ में भी कांटे की टक्कर है. मिजोरम के नतीजे 4 दिसंबर को आएंगे.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ी बढ़त
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल रही है. बीजेपी 34 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे चल रही है. आंकड़े सुबह 10.40 बजे तक के हैं।

/

छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा उलटफेर, भाजपा 48 सीटों पर आगे

छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा 48 सीटों तो कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को रुझानों में 44 सीटें मिल रही है।

छत्तीसगढ़ के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत

छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को बहुमत मिल गया है। रुझानों में BJP को 46 और कांग्रेस को 41 सीटें मिलती दिख रही है।

छत्तीसगढ़ के पाटन से सीएम भूपेश बघेल पीछे, राजस्थान के टोंक से पायलट पीछे

Assembly Election Result छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। राजस्थान के टोंक से सचिन पायलट पीछे हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर

Assembly Election Results 2023 LIVE छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर रह गई है। भाजपा को 45 तो कांग्रेस 43 सीट पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे निकली

छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा ने अब कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। भाजपा 40 तो कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। कांग्रेस 40 सीटों तो भाजपा 30 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमाल

Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे निकलती दिख रही है। भाजपा को 30 तो कांग्रेस 29 सीट पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 23 सीटें

Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। कांग्रेस को 23 सीटें और भाजपा 18 सीटों पर है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को शुरुआती रुझानों में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.