ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

रंगीन से विनीत कुमार सिंह का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 15, 2025

प्राइम वीडियो पर विनीत कुमार सिंह की अदाकारी वाली 'रंगीन' नाम की एक नई वेब सीरीज आ रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडियाप्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्लेटफॉर्म ने कैप्शन में लिखा है 'असली आंखें असली झूठ को महसूस करलेती हैं।' जुलाई 2025 में प्राइम पर नई सीरीज रंगीन आ रही है।'

प्राइम वीडियो ने पोस्ट में फिल्म मेकर प्रांजल दुआ और कोपल नैथानी को टैग किया है। इसके अलावा पोस्ट में निर्देशक कबीर खान को टैग कियागया है। इससे अंदाजा लग रहा है कि सीरीज के साथ ये लोग भी जुड़े हों। पोस्ट के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया गया है। इस पर विनीत कुमारसिंह की तस्वीर बनी है।

प्राइम वीडियो ने अपनी वेबसाइट पर इसी सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है 'अपनी पत्नी के विश्वासघात का पता चलने के बाद, एकसीधा-सादा पति बदला लेने के लिए अंतरंगता की दुनिया में जाता है। अपनी समझ से परे और अनजान, वह ऐसे अनुभवों से गुजरता है जिनमें वह खुदकी खोज करता है।'

इस सीरीज के नौ एपिसोड हैं जो 25 जुलाई से देखे जा सकते हैं। इस सीरीज में विनीत कुमार सिंह, राज श्री देशपांडे और मेघना मलिक हैं।

विनीत कुमार सिंह को आखिरी बार सनी देओल की फिल्म 'जाट' में देखा गया था। इसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म हिट रहीथी। इससे पहले विनीत कुमार सिंह फिल्म 'छावा' में नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Check Out The Post:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.