ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

गुरु रंधावा का धमाकेदार नया गाना ‘वाइब’ रिलीज हुआ!!

Photo Source :

Posted On:Friday, May 16, 2025

पंजाबी म्यूज़िक के सुपरस्टार गुरु रंधावा ने अपना नया सिंगल ‘वाइब रिलीज़ कर दिया है, जिसमें उनके साथ नज़र आ रहे हैं अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना और बॉलीवुड की नई स्टार शनाया कपूर। टी-सीरीज़ द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस गाने को लास वेगास की ग्लैमरस लोकेशंस पर शूट किया गया है और यह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय म्यूज़िक स्टाइल का एक धमाकेदार मेल है।

गाने की धुनों में पंजाबी बीट्स और इंटरनेशनल हिप-हॉप का शानदार फ्यूज़न देखने को मिलता है। कंपोज़िशन की जिम्मेदारी JSL और DJ शैडो दुबई ने संभाली है, जो पहले भी अंतरराष्ट्रीय हिट्स जैसे मूव योर बॉडी में नजर आ चुके हैं। वाइब में फ्रेंच मोंटाना ने पंजाबी लाइनें भी रैप की हैं और भांगड़ा मूव्स आज़माए हैं, जो गाने को एक अनोखा कल्चर मिक्स बनाता है।

शनाया कपूर, जो बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं, इस गाने के ज़रिए अपना म्यूज़िक वीडियो डेब्यू कर रही हैं। गाने में उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और डांस मूव्स दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, गुरु रंधावा हमेशा की तरह स्टाइल और स्वैग के साथ छाए हुए हैं और अपने सिग्नेचर पंजाबी फ्लेवर को ग्लोबल लेवल पर ले जा रहे हैं।

टी-सीरीज़ एक बार फिर साबित कर रहा है कि भारतीय म्यूज़िक अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहा। Vibe जैसे गानों के ज़रिए भारतीय संगीत इंटरनेशनल ऑडियंस के बीच अपनी जगह बना रहा है। म्यूज़िक चार्ट्स और पार्टी प्लेलिस्ट में छाने को तैयार, Vibe एक नया एंथम बन सकता है।

Check Out The Song:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.