ताजा खबर
जैकी श्रॉफ ने नवीन निश्चल को किया याद, जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि   ||    OTT पर धमाका करने आ रही ‘उस्ताद भगत सिंह’, पवन कल्याण के दमदार अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट   ||    ‘जननायकन’ लीक पर भड़के रजनीकांत और कमल हासन, सख्त कार्रवाई की उठी मांग   ||    मथुरा नाव हादसे पर सोनू सूद की सख्त मांग—‘लाइफ जैकेट हो अनिवार्य, तभी हो यात्रा’   ||    ‘दादी की शादी’ का ऐलान—नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फैमिली एंटरटेनर इस दिन देगी हंसी और इमोशन्स का डोज...   ||    HACK IITK 2026: आईआईटी कानपुर में वैश्विक साइबर सुरक्षा हैकाथॉन संपन्न, पुणे की 'शैडो बाइट' बनी चैंप...   ||    पुणे में मां ने बेटे की ली जान, प्रेम संबंध में बाधा बना मासूम   ||    धुरंधर टू विवाद के बीच संदीप रेड्डी वांगा का तीखा रिएक्शन   ||    गिन्नी वेड्स सनी टू के लॉन्च पर अविनाश तिवारी का छलका दिल, बोले मुझे और प्यार चाहिए   ||    प्रिंस नरूला का बड़ा दांव, रियलिटी शो की दुनिया बदलने की तैयारी   ||   

OTT पर धमाका करने आ रही ‘उस्ताद भगत सिंह’, पवन कल्याण के दमदार अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 11, 2026

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ अब जल्द ही OTT पर दस्तक देने जा रही है। नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ नेफिल्म की डिजिटल रिलीज़ के लिए नया आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसके बाद दर्शकों के बीच उत्साह एक बार फिर चरम पर पहुंच गयाहै। यह एक्शन से भरपूर फिल्म 16 अप्रैल, 2026 को नेटलफ़िक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म अपने थिएट्रिकल रिलीज़ के बाद अब ओटीटी पर रिलीज़होगी।

इस फिल्म को खास बात यह बनाती है कि इसे एक साथ तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा,जिससे यह देशभर के दर्शकों तक आसानी से पहुंच सकेगी। प्लेटफॉर्म ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नाम भगत है, लेकिन अपने मकसदमें, मुझे यह नाम भारी लगा। Netflix पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ देखें, 16 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।”

जारी किए गए पोस्टर में पवन कल्याण ACP “उस्ताद” भगत सिंह के किरदार में बेहद प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं। हाथ में बंदूक लिएउनका यह लुक ताकत, विद्रोह और न्याय की भावना को दर्शाता है। पोस्टर में मौजूद तेलुगू टेक्स्ट भी एक क्रांतिकारी संदेश देता है, जो फिल्म के गंभीरऔर तीखे टोन की झलक पेश करता है।

फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है, जो अपने कमर्शियल एंटरटेनर्स के लिए जाने जाते हैं। पवन कल्याण के साथ फिल्म में श्रीलीला और राशिखन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। वहीं, देवी श्री प्रसाद और थमन एस का संगीत फिल्म की ऊर्जा को और भी ऊंचाई देता है, जो दर्शकों को बांधे रखने में अहम भूमिका निभाता है।

मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई ‘उस्ताद भगत सिंह’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.