ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

द फैमिली मैन का पोस्टर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 24, 2025

सीरीज ‘फैमिली मैन’ में मनोज बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाते हैं। श्रीकांत एक स्पॉई एजेंट है। इस सीरीज के पहले दो सीजन कोदर्शकों ने काफी पसंद किया है। जल्द ही ‘द फैमिली मैन’ सीरीज का अगला सीजन भी आएगा। दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए हाल ही में नएसीजन का एक पोस्टर शेयर किया है।

हाल ही में ‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन का जो पोस्टर रिलीज हुआ है, उसमें घने जंगलों के बीच श्रीकांत यानी मनोज बाजपेयी का किरदार नजर आरहा है। पोस्टर में आसपास बंदूक हाथ में लिए आंतकी नजर आ रहे हैं। इस बार श्रीकांत किस तरह के सीक्रेट मिशन पर है, इस बात का खुलासासीरीज के आने के बाद ही होगा।

‘द फैमिली मैन’ की सीरीज में मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियामणि और शारिब हाशमी भी अहम किरदारों में नजर आते हैं। प्रियामणि साउथ कीजानी-मानी एक्ट्रेस हैं, इस सीरीज में वह श्रीकांत यानी मनोज बाजपेयी के किरदार की पत्नी का रोल करती हैं। शारिब हाश्मी, मनोज बाजपेयी केकिरदार के दोस्त और कुलीग बने हैं।

वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को लेकर एक खबर यह भी थी, इसमें जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। पिछले दिनों इस सीरीज के बारे में जयदीप नेबात भी की थी। वह इस सीरीज का हिस्सा बनकर और मनोज बाजपेयी के साथ एक्टिंग करके काफी खुश हैं।

इस वेब सीरीज को राज निदिमोरू और कृष्णा डीके द्वारा प्रोड्यूस, डायरेक्ट किया गया है। यह सीरीज जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.