ताजा खबर
Vaishno Devi Landslide LIVE: जम्मू-कश्मीर में 3500 लोगों का रेस्क्यू, NDRF और सेना बचाव कार्य में जु...   ||    लड़की के मुंह में बम डालकर रिमोट से धमाका, मैसूर से सामने आई सिरफिरे आशिक की दिल दहला देने वाली कहान...   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं   ||    वैष्णो देवी मंदिर के पास हुए लैंडस्लाइड में अब तक 31 की मौत, हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द   ||    खतरनाक इमारत में फंसे थे CRPF के 22 जवान, INDIAN आर्मी ने चलाया रिस्की ऑपरेशन, ढह गई इमारत   ||    ईरान को ऑस्ट्रेलिया का झटका, राजनयिक संबंध तोड़े और ईरानी राजदूत को किया निष्कासित   ||    18 साल, 50 औरतें, 50 पति… 1911 में गांव को कब्रिस्तान बनाने वाली महिलाओं की खौफनाक कहानी   ||    भयंकर चक्रवाती तूफान की फिर दस्तक, क्या है टाइफून Kajiki? जिसने चीन-वियतनाम में मचाई तबाही   ||    PM मोदी ने ट्रंप की कॉल का नहीं दिया जवाब, इस अखबार ने किया बड़ा दावा   ||    ‘इतना टैरिफ लगा दूंगा सिर घूम जाएगा’, ट्रंप ने PM मोदी से बातचीत को लेकर किया बड़ा दावा   ||   

द भूतनी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 29, 2025

एक्टर संजय दत्त और मौनी रॉय की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूतनी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक हॉरर, कॉमेडी और साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें डर, हंसी-मजाक और विज्ञान का मिश्रण दर्शकों को देखने को मिलेगा। लंबे समय से इस फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे थे।

मौनी रॉय के करियर ने एकता कपूर के धारावाहिक ‘नागिन से उड़ान शुरू की। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद अभिनेत्री नेफिल्मों का रुख किया। अब वह सिद्धांत सचदेव निर्देशित ‘भूतनी’ फिल्म में भूतनी के किरदार में नजर आ रही हैं। सामने आए ट्रेलर में अभिनेत्री वर्जिनट्री की आत्मा के किरदार में नजर आई हैं। यह आत्मा सिर्फ कुंवारे लड़कों को ही पकड़ती है। हालांकि, वह हरी आत्मा के किरदार में हैं, जो लोगों कोनुकसान नहीं पहुंचाती है। वहीं, पलक तिवारी लाल आत्मा के किरदार में नजर आई हैं, जो ज्यादा खतरनाक हैं। दोनों ही अपनी ख्वाहिशें पूरी करने केलिए भटक रही हैं।

फिल्म में संजय दत्त तांडव बाबा के किरदार में नजर आएंगे, जो लोगों को भूतों से मुक्ति दिलाते हैं। ट्रेलर में अभिनेता को विज्ञान का उपयोग करते हुएभी देखा जा सकता है। ट्रेलर में अभिनेता की शानदार कॉमिक टाइमिंग देखने को मिलती है। उम्मीद है कि वह अपनी अहम भूमिका से सभी कोप्रभावित करेंगे।

इस फिल्म में सनी सिंह, संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, आसिफ खान और बेयूनिक ने अहम किरदार निभाया है। सिद्धांत सचदेव ने इसकानिर्देशन किया है। सनी सिंह ने अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा, "भूतनी मेरी किसी भी फिल्म से अलग है। यह कॉमेडी और हॉरर का कंबीनेशन है।मुझे लगता है कि दर्शकों यह पसंद आएगी। इतनी शानदार टीम के साथ काम करना वाकई बहुत मजेदार रहा।" यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 कोसिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.