ताजा खबर
शादी से बचने के लिए मंगेतर की हत्या की रची साजिश, 1.5 लाख में दी सुपारी, दुल्हन फरार   ||    एल्गर परिषद मामले में आरोपी महेश राउत को एलएलबी परीक्षा देने के लिए मिली अंतरिम जमानत   ||    Fact Check: पुलिसकर्मी ने सरेआम NCP नेता को जड़ा थप्पड़, साल 2013 का वीडियो हाल का बताकर वायरल   ||    इतिहास के पन्नों से: 5 अप्रैल का दिन – एक ऐतिहासिक यात्रा   ||    POEM-4 ने पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश किया: इसरो   ||    रेलवे परियोजनाओं से कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा: पीएम मोदी   ||    कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या   ||    Modi in Sri lanka: पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकत...   ||    बुरी तरह घायल हुए इमाम उल हक, सीधे जबड़े पर जाकर लगा थ्रो; एम्बुलेंस में ले जाया गया बाहर   ||    IPL 2025: LSG से हारने के बाद रोने लगे हार्दिक पांड्या? वायरल हुई MI के कप्तान की तस्वीर   ||   

नंदमुरी कल्याण राम की ‘अर्जुन सन ऑफ वैजयंती को रिलीज़ डेट मिली!

Photo Source :

Posted On:Friday, April 4, 2025

अभिनेता नंदमुरी कल्याण राम की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा ‘अर्जुन सन ऑफ वैजयंती के निर्माताओं ने गुरुवार को घोषणा की कि यह फिल्म इससाल 18 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस एनटीआर आर्ट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स परयह घोषणा की। उसने एक पोस्ट में लिखा, अर्जुन जिन्होंने कुरुक्षेत्र में कुंती देवी के लिए युद्ध किया। अर्जुन सन ऑफ वैजयंती 18 अप्रैल 2025 कोसिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक्शन और भावनाओं से भरपूर फिल्म है।

नंदमुरी कल्याण राम ने भी रिलीज की तारीख की घोषणा करने वाला पोस्टर शेयर किया और लिखा, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में मिलते हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले ही टीजर जारी किया था, जिससे पता चला कि फिल्म की कहानी एक मां, जो एक पुलिस अधिकारी भी है, और उसके बेटे के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। नंदमुरी कल्याण राम और विजयशांति के अलावा, फिल्म में सोहेल खान, सई मांजरेकर, श्रीकांतऔर पृथ्वीराज भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

दर्शकों की दिलचस्पी इस बात से और बढ़ गई है कि विजयशांति इस फिल्म में वैजयंती आईपीएस नामक किरदार निभा रही हैं। यह एक ऐसा किरदारहै जिसे विजयशांति ने अपनी पुरानी फिल्मों में से एक में निभाया था, जो सुपरहिट साबित हुई और जिसे एक कल्ट क्लासिक माना जाता है।

प्रदीप चिलुकुरी के निर्देशन में बनी अर्जुन सन ऑफ वैजयंती का निर्माण अशोक वर्धन मुप्पा और सुनील बालुसु कर रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी राम प्रसाद नेकिया है, जबकि अजनीश लोकनाथ ने इसका संगीत तैयार किया है। संपादन तम्मीराजू ने किया है और पटकथा श्रीकांत विसा ने लिखी है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.