ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

राजकुमार राव बने गैंगस्टर, मालिक को नई रिलीज डेट मिली

Photo Source :

Posted On:Friday, April 25, 2025

राजकुमार राव एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अंदाज़ में नजर आने वाले हैं, लेकिन इस बार वह किसी आम किरदार में नहीं, बल्कि एक बेहद खतरनाकगैंगस्टर के रोल में धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘मालिक अब 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं पुलकित, और इसे प्रोड्यूस किया है कुमार तौरानी (टिप्स फिल्म्स) और जय शेवाक्रमाणी (नॉर्थेर्नलाइट्स फिल्म्सने। फिलहाल फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज़ में है, और इसकी कहानी, किरदारों और एक्शन को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।

फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं और उनके साथ नज़र आएंगे प्रसिद्ध बंगाली एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी, जो मालिक के गुरु का किरदार निभा रहेहैं। इसके अलावा फिल्म में मानुषी छिल्लर, मेधा शंकर, हुमा कुरैशी, अंशुमान पुष्कर और स्वानंद किरकिरे जैसे दमदार कलाकार भी हैं।

‘मालिक’ की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो सत्ता और डर के दम पर पूरे शहर पर राज करना चाहता है। लेकिन उसका रास्ता आसान नहीं है, क्योंकिहर मोड़ पर धोखा, साज़िश और दुश्मनी उसका इंतज़ार कर रही है।

राजकुमार राव इस फिल्म में अपने अब तक के सबसे डार्क और इंटेंस अवतार में दिखेंगे। फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस नएअवतार में क्या धमाका करते हैं। तो तैयार हो जाइए एक ज़बरदस्त एक्शन और थ्रिलर फिल्म के लिए — ‘मालिक’ सिनेमाघरों में आ रही है 11 जुलाई 2025 को!


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.