ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

कियारा अडवाणी का वॉर 2 से फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 26, 2025

इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसेसुपरस्टार नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का भी एक्शन अवतार दिखेगा, जिसकी उन्होंने एक झलकदिखाई है।

कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक रिलीज़ किया हैं. पोस्टर पर अभिनेत्री को एक्शन मोड में देखा जा सकता है। इसतस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं और हाथ में बंदूक लेकर किसी की ओर निशाना लगाने का प्रयास करती दिख रही हैं। इसके साथही उन्होंने पोस्टर के जरिए बताया कि यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज की जाएगी। वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि 50 दिनों बाद 'वॉर 2' सिनेमाघरों में होगी।

फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2019 की एक्शन थ्रिलर 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर अहम किरदार में थे। 'वॉर' यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा थी, अब 'वॉर 2' भी उसीका हिस्सा है।

'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का शानदार अंदाज दिखने वाला है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.