ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 3, 2025

एक्टर अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी 2' का ट्रेलर जारी हुआ है। बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर कहानी की झलक शेयर की, जिसमे दिलको झकझोर कर रख देने वाले दृश्य दिखाई दिए। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की स्थिति और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्वअध्यक्ष और वकील सी शंकरन नायर के नेतृत्व में न्याय की लड़ाई को दर्शाती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडेभी हैं।

एक्टर अक्षय कुमार शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1919 में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाले नरसंहार के लिए जिम्मेदार ब्रिटिश अधिकारीकर्नल रेजिनाल्ड डायर का सामना करते हैं। ट्रेलर में अनन्या पांडे को दिलरीत गिल के रूप में पेश किया गया है, जो एक महिला बैरिस्टर है, जो सत्यकी खोज में नायर का साथ देती है।

वहीं, आर माधवन नेविल मैककिनले के रूप में दिखाई देते हैं, जिसे जीनियस वकील के रूप में दिखाया गया है, जो अपने शातिर दिमाग से केस जीतनेकी कोशिश कर रहा है। यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में अक्षय और माधवन के बीच तीखी जुबानी बहस भी देखने को मिलेगी।

इसे हीरू यश जौहर, करण जौहर, अरुणा भाटिया और अदार पूनावाला सहित कई प्रसिद्ध निर्माताओं की टीम ने इसका निर्माण किया है, करण सिंहत्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं और इसकी कहानी करण सिंह त्यागी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने लिखी है, इतिहास सेजुड़ी एक मनोरंजक कोर्टरूम ड्रामा की कहानी पेश करेगी।

'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.