ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

हॉम्बले फिल्म्स ने लॉन्च किया महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 25, 2025

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाते हुए, हॉम्बले फिल्म्स ने आधिकारिक रूप से 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' (MCU) की घोषणा की है। यहयूनिवर्स भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित एक भव्य एनिमेटेड फिल्म श्रृंखला है। हाई-क्वालिटी एनिमेशन और बेहतरीन कहानी को जीवंतबनाने के लिए हॉम्बले फिल्म्स ने क्लीम प्रोडक्शन्स से हाथ मिलाया है। इस लॉन्च के साथ एक जबरदस्त टीज़र भी रिलीज़ किया गया, जिसमें लिखाथा — “संभावनाएं अनंत हैं… तैयार हो जाइए एक महाकाव्य सफर के लिए!”

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म महावतार नरसिंह से होगी, जो 3डी और पाँच भारतीय भाषाओं मेंआएगी। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक दशक से ज़्यादा लंबी यात्रा की शुरुआत है। इसके बाद महावतार परशुराम (2027), रघुनंदन (2029), ध्वारकाधीश (2031), गोकुलानंद (2033) और फिर दो भागों में बनने वाली महागाथा कल्कि पार्ट 1 (2035) और पार्ट 2 (2037) आएंगी।

'महावतार यूनिवर्स' को खास बनाता है इसकी गहराई और भव्यता। एनिमेशन का ज़िम्मा क्लीम प्रोडक्शन्स ने संभाला है और संगीत के लिए जोड़े गएहैं मशहूर संगीतकार सैम सी. एस.। टीज़र में जबरदस्त विजुअल्स और भावनात्मक दृश्य दिखाए गए हैं, जो साफ इशारा करते हैं कि ये फिल्में सिर्फअध्यात्मिक नहीं, बल्कि सिनेमाई रूप से भी एक नई ऊंचाई को छूने वाली हैं।

इस समय जब भारतीय पौराणिक कथाएं मुख्यधारा में एक नई पहचान बना रही हैं, ऐसे में हॉम्बले फिल्म्स का यह विज़न बेहद महत्वपूर्ण औरक्रांतिकारी माना जा रहा है। अगर महावतार नरसिंह अपनी उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो हम भारतीय एनिमेशन के इतिहास में एक नई शुरुआत कासाक्षी बन सकते हैं — एक ऐसा फ्रेंचाइज़ जो भारत की पौराणिकता को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान देगा।

Check Out The Trailer:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.