ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

“कैटफाइट छोड़िए, असली लड़ाई कहीं और होती है” — वामिका गब्बी का बयान वायरल

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 16, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गाब्बी इन दिनों अपनी फिल्म पति पत्नी और वो दो को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान वामिका ने इंडस्ट्री में होने वाली “कैटफाइट” वाली सोच पर ऐसा जवाब दिया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि मल्टी-फीमेल स्टारर फिल्मों में अक्सर कैटफाइट की बातें होती हैं, तो उन्होंने बेहद मजेदार लेकिन तीखे अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी।

वामिका ने कहा, “लोग हमेशा अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट की बात करते हैं, लेकिन ज़रा यह भी सोचिए कि मल्टी-मेल स्टारर फिल्में इतनी कम क्यों बनती हैं। अगर कई हीरो एक साथ कम काम करते हैं, तो वहां कितनी ‘डॉग फाइट्स’ होती होंगी।” उनका यह बयान सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे इंडस्ट्री की सच्चाई बताने वाला बयान कहा।

फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। रिलीज़ के बाद फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसकी स्टारकास्ट लगातार अपने इंटरव्यूज़ और मजेदार बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है।

वामिका गब्बी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूज़र्स का मानना है कि उन्होंने बॉलीवुड के उस डबल स्टैंडर्ड पर निशाना साधा है, जहां महिलाओं के बीच छोटी बातों को भी “कैटफाइट” बना दिया जाता है, जबकि पुरुष कलाकारों के बीच होने वाले ईगो क्लैश पर कम चर्चा होती है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.