ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

टी-सेर्रिज ने रिलीज़ किया मेट्रो इन दिनों का नया गाना ‘दिल का क्या’

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 10, 2025

अगर दिल टूटने का कोई साउंडट्रैक होता, तो वो शायद यही होता – दिल का क्या। टी-सीरीज ने मेट्रो इन दिनों फिल्म का दूसरा गाना रिलीज़ करदिया है और ये गाना सीधा दिल को छूता है। अरिजीत सिंह की आवाज़ और प्रीतम का म्यूज़िक एक बार फिर कमाल कर गया है। गाने के साथकैप्शन भी बिल्कुल सही था – “हार्टब्रेक – मेट्रो इन दिनों के बहुत सरे इमोशनस में से एक"

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अनुराग बसु, जो दिल को छू लेने वाली कहानियों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अलीखान लीड रोल में हैं, साथ ही अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फज़ल और फातिमा सना शेख जैसे बेहतरीनकलाकार भी नजर आएंगे। एक नई और पुरानी पीढ़ी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

मेट्रो इन दिनों, 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का टाइटल और अंदाज़ अनुराग बसु की पिछली फिल्म लाइफ इन ए मेट्रोकी याद दिलाता है, लेकिन ये कहानी आज के दौर की है – मॉडर्न रिश्तों की, प्यार और अकेलेपन की। और दिल का क्या गाना उसी कहानी की एकझलक देता है।

अगर आपका दिल टूटा है, या बस उदासी वाले गानों का शौक है, तो ये गाना आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होगा। अरिजीत की आवाज़, प्रीतम काम्यूज़िक और अनुराग बसु की कहानी — मेट्रो इन दिनों आपके दिल को छूने आ रही है।

Check Out The Song:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.