ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

‘अखंडा 2’ से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी बजरंगी भाईजान की हर्षाली मल्होत्रा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 2, 2025

2015 की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान में प्यारी सी ‘मुन्नी बनकर सभी का दिल जीतने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब बड़े पर्दे पर दमदार वापसीकरने जा रही हैं। हर्षाली तेलुगु फिल्म अखंडा 2 में एक अहम किरदार निभाएंगी। यह फिल्म 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं एक्शन फिल्मों के मास्टर कहे जाने वाले बोयापति श्रीनु, और लीड रोल में होंगे साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्णा।

हर्षाली इस फिल्म में ‘जननी’ नाम का एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं, जो कहानी में इमोशनल गहराई लेकर आएगा। बजरंगी भाईजान में सातसाल की उम्र में बिना एक शब्द बोले सबका दिल छू लेने वाली हर्षाली अब एक परिपक्व कलाकार के रूप में लौट रही हैं, और इस बार वो नजरआएंगी एक हाई-वोल्टेज तेलुगु एक्शन ड्रामा में।

अखंडा 2 बालकृष्णा और बोयापति श्रीनु की चौथी फिल्म है। इन दोनों की जोड़ी इससे पहले भी कई बड़ी हिट फिल्में दे चुकी है, जिनमें अखंडा(2021) ने ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में एक बार फिर से पावरफुल एक्शन, धार्मिक प्रतीक और दमदार संवाद देखने कोमिलेंगे, जिनके लिए बोयापति की फिल्में जानी जाती हैं।

फिल्म का निर्माण राम अचंता और गोपी अचंता कर रहे हैं और इसका म्यूजिक कंपोज किया है थमन एस ने, जिनका बैकग्राउंड म्यूजिक हमेशा से हीबोयापति की फिल्मों की जान रहा है। फिल्म को एम. तेजस्विनी नंदामुरी के बैनर तले पेश किया जाएगा।

हर्षाली मल्होत्रा की वापसी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। अखंडा 2 न केवल एक हिट फिल्म का सीक्वल है, बल्कि हर्षाली के फिल्मीकरियर की एक नई और दिलचस्प शुरुआत भी साबित हो सकती है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.