ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

अरिजीत सिंह अब निर्देशक करेंगे, एक जंगल एडवेंचर फिल्म

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 15, 2025

भारत के सबसे लोकप्रिय और दिल छू लेने वाले सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह अब एक नया कदम उठा रहे हैं। वह अब सिर्फ गायक नहीं, बल्किफिल्म निर्देशक भी बनने जा रहे हैं। अरिजीत सिंह अपनी पहली फिल्म बतौर निर्देशक बना रहे हैं, जो एक अनोखी जंगल एडवेंचर पर आधारित होगी।उनकी इस नई शुरुआत को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है।

इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं जाने-माने निर्माता महावीर जैन। सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज़ होगी और इसे पैन-इंडिया दर्शकोंको ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। कहानी में रोमांच, साहस और प्रकृति का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक नई दुनिया कीसैर कराएगा।

फिल्म की कास्टिंग और तैयारियां फिलहाल चल रही हैं। फिल्म का नाम और कलाकारों की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। अरिजीत सिंहइस फिल्म को अपनी पत्नी कोयल सिंह के साथ मिलकर लिख भी रहे हैं। यानी वह इस प्रोजेक्ट में निर्देशन के साथ-साथ लेखन में भी एक्टिव रोलनिभा रहे हैं। इससे पता चलता है कि संगीत के साथ-साथ उनका रुझान कहानी कहने में भी है।

इस प्रोजेक्ट को महावीर जैन फिल्म्स और आलोकद्युति फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसे सुधिप्ता भट्टाचार्य, मृगदीप सिंह लांबा और बालासाहेब दराडे प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं गॉड ब्लेस्स एंटरटेनमेंट भी को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ा है। अर्जित की इस फिल्म को लेकर टीम काफी उत्साहितहै और इसे एक बड़ी फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है।

महावीर जैन की अपकमिंग फिल्मों में यह एक खास प्रोजेक्ट है। वह कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागज़िला’ और विक्रांत मैसी स्टारर इंटरनेशनल थ्रिलर'वाइट' भी बना रहे हैं। अब जब अर्जित सिंह जैसे संगीत के उस्ताद निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं, तो जाहिर है कि यह फिल्म कुछ खास लेकर आएगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.