ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

एआर मुरुगदॉस ने मद्रासी का नया पोस्टर रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 6, 2025

साउथ इंडियन स्टार शिवकार्तिकेयन पहली बार मशहूर फिल्ममेकर एआर मुरुगदॉस के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम है 'मद्रासी'। इस फिल्म केबढ़ते इंतजार के बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से सिर्फ 30 दिन पहले धमाकेदार नया पोस्टर जारी कर काउंटडाउन की शुरुआत कर दी है। श्रीलक्ष्मीमूवीज के बैनर तले बन रही 'मद्रासी' का नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बस गुस्सा, बुराई और कोई रहम नहीं।मद्रासी अब बस 30 दिन दूर।"

जानकारों का कहना है कि शिवकार्तिकेयन और एआर मुरुगदॉस पहली बार साथ आ रहे हैं, तो दर्शकों को कुछ बड़ा और नया अनुभव होने वाला है,तभी तो फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टाइटल की झलक ने ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह जगा दिया है। शिवकार्तिकेयन इसबार एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सुदीप एलामोन ने संभाली है, जबकिम्यूजिक का जादू बिखेरेंगे अनिरुद्ध रविचंदर।

मुरुगदॉस एक मशहूर डायरेक्टर हैं, जो खासतौर पर सामाजिक मुद्दों पर बनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘गजनी’, ‘हॉलिडे: अ सोल्जरइज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

'मद्रासी' में दमदार स्टारकास्ट नजर आएगी। फिल्म में रुक्मिणी वसंत के साथ पावर हाउस परफॉर्मर विद्युत जामवाल, बीजू मेनन, शबीर और विक्रांतशामिल हैं। फिल्म की एडिटिंग श्रीकर प्रसाद ने की है, जबकि एक्शन कोरियोग्राफी केविन और दिलीप मास्टर्स ने संभाली है। अनिरुद्ध रविचंदर एकमशहूर म्यूजिक कंपोजर और प्लेबैक सिंगर हैं। वह अधिकतर तमिल सिनेमा में काम करते हैं, लेकिन तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी उनका योगदान रहाहै।

"मद्रासी' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.