ताजा खबर
Vaishno Devi Landslide LIVE: जम्मू-कश्मीर में 3500 लोगों का रेस्क्यू, NDRF और सेना बचाव कार्य में जु...   ||    लड़की के मुंह में बम डालकर रिमोट से धमाका, मैसूर से सामने आई सिरफिरे आशिक की दिल दहला देने वाली कहान...   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं   ||    वैष्णो देवी मंदिर के पास हुए लैंडस्लाइड में अब तक 31 की मौत, हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द   ||    खतरनाक इमारत में फंसे थे CRPF के 22 जवान, INDIAN आर्मी ने चलाया रिस्की ऑपरेशन, ढह गई इमारत   ||    ईरान को ऑस्ट्रेलिया का झटका, राजनयिक संबंध तोड़े और ईरानी राजदूत को किया निष्कासित   ||    18 साल, 50 औरतें, 50 पति… 1911 में गांव को कब्रिस्तान बनाने वाली महिलाओं की खौफनाक कहानी   ||    भयंकर चक्रवाती तूफान की फिर दस्तक, क्या है टाइफून Kajiki? जिसने चीन-वियतनाम में मचाई तबाही   ||    PM मोदी ने ट्रंप की कॉल का नहीं दिया जवाब, इस अखबार ने किया बड़ा दावा   ||    ‘इतना टैरिफ लगा दूंगा सिर घूम जाएगा’, ट्रंप ने PM मोदी से बातचीत को लेकर किया बड़ा दावा   ||   

सैयारा में नजर आएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 22, 2025

यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी एक रोमांटिक फिल्म लेकर दर्शकों के बीच हाजिर होने वाले हैं। इस फिल्म का नाम ‘सैयारा’ होगा। निर्माताओं नेअपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक घोषणा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘उनकी प्रेम कहानी अद्वितीयहै…।’ साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया।

इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अहान पांडे मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा से डेब्यू करने जा रहे हैं। इससेपहले वह कई शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वहीं अनीत पड्डा वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में नजर आ चुकी हैं। वह 2022 की फिल्म‘सलाम वेंकी’ में भी नजर आ चुकी हैं। अब यशराज के बैनर तले बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने जा रही हैं।

मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा की काफी लंबे समय से चर्चा चल रही थी। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी बहुत कम अपडेट सामने आईथी। अब निर्माताओं ने मुख्य अभिनेताओं के साथ इसके रिलीज की घोषणा भी कर दी है। फैंस को इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।फिल्म 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मोहित सूरी ने 'जहर', 'कलयुग', 'आवारापन' जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में दी हैं। वह 'आशिकी 2', 'हमारी अधूरी कहानी' और हाफ गर्लफ्रेंड जैसीरोमांटिक फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। आखिरी बार उन्होंने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का निर्देशन किया था। अब वह एक और रोमांटिक लव स्टोरी‘सैयारा’ लेकर आ रहे हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.