ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

‘टॉयलेट एक प्रेम कथा को हुए 8 साल - जब बॉलीवुड ने गंदगी के खिलाफ आवाज उठाई

Photo Source :

Posted On:Monday, August 11, 2025

8 साल पहले, 2017 में जब टॉयलेट: एक प्रेम कथा रिलीज़ हुई, तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि बॉलीवुड एक दिन टॉयलेट जैसे मुद्दे पर फिल्मबना देगा — और वो भी एक लव स्टोरी के साथ!

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की ये फिल्म ना सिर्फ एक प्रेम कहानी थी, बल्कि समाज की एक बड़ी समस्या को सामने लेकर आई — खुले मेंशौच। जब लोग टॉयलेट के बारे में बात करने से भी कतराते थे, तब इस फिल्म ने साफ-सफाई को लेकर एक नई चर्चा शुरू की।

रिलायंस एंटेररटेन्मेंट ने फिल्म की 8वीं सालगिरह पर लिखा, “ये एक ऐसी प्रेम कहानी थी, जिसने हमें एक अहम सामाजिक मुद्दे से जुड़ने पर मजबूरकिया।” और ये बात बिल्कुल सही है।

फिल्म ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सपोर्ट किया। इसके बाद सरकार ने करीब 10 करोड़ से ज्यादा टॉयलेट बनवाए। वर्ल्ड बैंककी रिपोर्ट के मुताबिक, खुले में शौच में 90% की गिरावट आई और एक लांसेट स्टडी में बताया गया कि इससे ग्रामीण इलाकों में बच्चों की मौतों में30% की कमी आई।

यह फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रही — यह एक आंदोलन बन गई। बिल गेट्स ने भी फिल्म की तारीफ की। और अक्षय कुमार ने तो खुदमध्य प्रदेश में जाकर टॉयलेट खुदाई तक की — जो आमतौर पर सितारे नहीं करते।

हां, कुछ लोगों ने फिल्म को थोड़ा “प्रवचन जैसा” कहा, लेकिन इसकी सोशल इम्पैक्ट को कोई नजर-अंदाज नहीं कर सकता।

आज, 8 साल बाद भी, टॉयलेट: एक प्रेम कथा हमें याद दिलाती है कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि बदलाव लाने का ज़रिया भी बन सकता है।और इस बदलाव की कहानी आज भी उतनी ही ताज़ा लगती है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.