ताजा खबर
पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||    बॉर्डर 2 का ‘घर कब आओगे’ गाना हुआ रिलीज़ से पहले चर्चा का केंद्र, जानिए कलाकार और रिलीज़ डेट   ||    ‘द राजा साब’ नया ट्रेलर रेलसी हुआ, प्रभास की रहस्यमयी और डरावनी वापसी, संक्रांति पर सिनेमाघरों में ध...   ||   

‘निशानची’ – अनुराग कश्यप की स्टाइल में बुनी गई एक देसी थ्रिलर



आप अनुराग कश्यप, गैंगस्टर ड्रामा या छोटे शहरों की जमीनी कहानियों के फैन हैं, तो ये फिल्म आपके लिए हैं!


Posted On:Friday, September 19, 2025


डायरेक्टर - अनुराग कश्यप
कास्ट - ऐश्वर्य ठाकरे, वेदिका पिंटो, कुमुद मिश्रा, मोनिका पंवार, विनीत कुमार सिंह, जीशान अय्यूब और गिरीश शर्मा
लेखक - अनुराग कश्यप, रंजन चंदेल और प्रसून मिश्रा
अवधि - 177 मिनटस

अगर देसी फ्लेवर, लोकल भाषा, मिट्टी की खुशबू और सिनेमैटिक प्रयोगों से सजी कहानियां आपका ध्यान खींचती हैं, तो अनुराग कश्यप की‘निशानची’ आपके लिए है। छोटे शहरों की गलियों से निकली यह कहानी उतनी ही अनोखी है, जितनी इसकी फिल्ममेकिंग। भले ही इसमें कोई बड़ास्टार न हो, लेकिन जब आप फिल्म देखते हैं, तो हर किरदार आपको बांध लेता है और अंत तक रोके रखता है।

फिल्म की कहानी जुड़वां भाइयों बबलू और डबलू (ऐश्वर्य ठाकरे) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक बैंक डकैती के बाद बबलू पकड़ा जाता है और डबलूउसके घरवालों के साथ छिपता है। बबलू की प्रेमिका रिंकू (वेदिका पिंटो) को लेकर अम्बिका प्रसाद (कुमुद मिश्रा) के इरादे ठीक नहीं हैं। वहीं, अतीतमें मां (मोनिका पंवार) और पिता (विनीत कुमार सिंह) की कहानी भी धीरे-धीरे खुलती है।

फिल्म एक नहीं, बल्कि कई कहानियों को फ्लैशबैक और वर्तमान में चलाकर एक साथ जोड़ती है। हर किरदार की पर्सनल बैकस्टोरी है, जिससे फिल्मकी गहराई और जटिलता दोनों बढ़ती हैं।

डबल रोल में ऐश्वर्य ठाकरे ने बबलू और डबलू के रूप में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। उनके अभिनय में देसीपन, मासूमियत और आक्रामकता काबेहतरीन संतुलन दिखता है। यह उनकी पहली फिल्म है, लेकिन आत्मविश्वास और प्रस्तुति किसी अनुभवी कलाकार जैसी है।

वेदिका पिंटो का किरदार मजेदार है — कभी मासूम तो कभी समझदार और मुखर। मोनिका पंवार ने मां के रूप में फ्लैशबैक में अच्छा अभिनय कियाहै, हालांकि उनका युवा लुक थोड़ा मिसफिट लगता है। विनीत कुमार सिंह की मौजूदगी सीमित है लेकिन असरदार है। कुमुद मिश्रा और जीशान अय्यूबहमेशा की तरह भरोसेमंद और प्रभावशाली हैं।

फिल्म में अनुराग कश्यप की स्टाइल साफ नजर आती है — अजीबो-गरीब ऐंगल्स, लोकल लोकेशन, बिना चमक-धमक के यथार्थवादी प्रस्तुति औरम्यूजिक में देसी-विदेशी मिक्स। पियूष मिश्रा का गाना ‘क्या है.. क्या है..’ फिल्म के टोन को पर्फेक्ट्ली कैप्चर करता है। हालांकि, कुछ गाने फिल्म कीरफ्तार को धीमा करते हैं और अनावश्यक लगते हैं। फिल्म का एडिटिंग थोड़ा कसावट मांगता है। कुछ सब-प्लॉट्स कहानी से भटकते हैं, लेकिन समयरहते ट्रैक पर लौट आते हैं। बीयर बार में शूट किया गया वन-टेक एक्शन सीक्वेंस तकनीकी रूप से शानदार है और आंखों को ठहराव देता है।

‘निशानची’ अनुराग कश्यप की अब तक की सबसे साफ-सुथरी लेकिन ठेठ ‘अनुराग स्टाइल’ फिल्म है। यह फिल्म न तो सभी के लिए है और न ही हरमूड के लिए। अगर आप गानों से जल्दी बोर हो जाते हैं या स्लो पेस कहानियों के शौकीन नहीं हैं, तो यह आपके लिए कठिन हो सकती है। लेकिनअगर आप रॉ सिनेमा और layered नैरेटिव पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको अंत तक बांधे रखेगी — और हां, आखिरी सीन जरूर चौंकाता है।

आप अनुराग कश्यप, गैंगस्टर ड्रामा या छोटे शहरों की जमीनी कहानियों के फैन हैं, तो ये फिल्म आपके लिए हैं!


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !


मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.