ताजा खबर
फैक्ट चेक: नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने लगे 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे? ये वीडियो एडिटेड ह...   ||    IRCTC दे रहा खास ऑफर, अब EMI पर करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें बुकिंग डिटेल्स   ||    रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी, दाऊद गैंग का नाम आया सामने   ||    9 अक्टूबर: भारत और विश्व के इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाएं और जन्मदिन   ||    ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान! इजराइल और हमास ने गाजा पीस प्लान पर किए साइन, सभी बंधक होंगे रिहा   ||    WWE के 3 फेमस स्टार्स जिन्हें पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले Crown Jewel 2025 में फैंस का जबरदस्त स...   ||    PM Kisan 21st Installment: ये 5 काम रह गए अधूरे तो नहीं आएंगे क‍िसान के खाते में 2000 रुपये   ||    कौन है 20 मासूम बच्चों की मौत का जिम्मेदार जी. रंगनाथन? फार्मा उद्योग से विवादों तक की अनकही कहानी   ||    Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी की अचानक हो गई टीम में एंट्री, अब बल्लेबाजों के उड़ाएंगे होश   ||    ये है भारत की पावर...! ये है भारत की पावर...! रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स के विमान से उतरे राजनाथ सिं...   ||   

यीशु के जन्मस्थान पर लगातार दूसरे साल क्रिसमस सेलिब्रेशन नहीं, यूक्रेनी सैनिकों ने बंकर में मनाया त्योहार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 25, 2024

मुंबई, 25 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दुनियाभर में क्रिसमस को लेकर उत्साह का माहौल है। चर्च सजी हुई हैं, बाजारों में रौनक है। ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में 24 तारीख की रात सेंट पीटर बेसिलका चर्च का पवित्र दरवाजा खोलकर क्रिसकम के जश्न की शुरुआत की। वहीं, वेस्ट बैंक में जंग की वजह से ईसा मसीह के जन्मस्थान बेथलेहम में माहौल गमगीन है। उनके जन्मस्थल पर बने चर्च ऑफ द नेटिविटी में लगातार दूसरे साल सजावट तक नहीं की गई है। वहीं, क्रिसमस पर रूस ने पूरे यूक्रेन पर हमले किए हैं। जंग की वजह से यूक्रेनी सैनिक बंकरों में क्रिसमस मनाते दिखाई दिए हैं। दूसरी तरफ सीरिया में असद के भागने के बाद वहां के ईसाई उत्साह के साथ क्रिसमस मना रहे हैं। हालांकि यहां सोमवार रात को क्रिसमस ट्री में आग लगा दी गई थी। जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी गई थी।

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस

मान्यताओं के अनुसार, प्रभु यीशु यानी जीसस क्राइस्ट का जन्म बैथलहम में मैरी और जोसेफ के घर हुआ था। सेक्सटस जूलियस अफ्रीकानस ने 221 ई में पहली बार 25 दिसंबर को जीसस का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसे क्रिसमस-डे कहने के पीछे भी एक कहानी है। दरअसल, रोमन लोग विंटर सोल्सटाइस रोमन लोग विंटर सोल्सटाइस के दौरान 25 दिसंबर को सूर्य के जन्मदिवस के रूप मनाते थे। ऐसी भी मान्यताएं हैं कि मदर मैरी ने दुनिया के निर्माण की चौथी तारीख यानी 25 मार्च को गर्भधारण किया था, इसके 9 महीने बाद 25 दिसंबर को यीशु का जन्म हुआ।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.