ताजा खबर
सिर्फ 121 रुपये रोजाना और बेटी की शादी तक मिलेंगे 27 लाख! कमाल है LIC की ‘कन्यादान पॉलिसी’   ||    अडानी पावर की 4,000 करोड़ की डील; कंपनी ने पूरा किया विदर्भ पावर का अधिग्रहण   ||    Gold Rate Today: फिर से चढ़ गए गोल्ड के भाव, 1 लाख के करीब पहुंची कीमत, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट   ||    पुणे में IT प्रोफेशनल ने दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का झूठा आरोप, पुलिस जांच में खुली सच्चाई   ||    छांगुर बाबा का नया खेल: धर्मांतरण के नाम पर पुणे में करोड़ों की संपत्तियां, कोर्ट क्लर्क की पत्नी को...   ||    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों? सामने आई 3 बड़ी वजह, चर्चा में है ये 4 बड़े नाम   ||    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे ...   ||    राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का प्रोपेगैंडा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैलाई थी अफवाह   ||    Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता   ||    ‘ग्लोबल साउथ दोहरे मानदंडों का शिकार, भारत मानवता के हित में’, BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री म...   ||   

पाकिस्तानी संसद में भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 5, 2025

मुंबई, 05 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सर्वसम्मति से भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने कहा, इस वक्त देश में राष्ट्रीय एकता की जरूरत है। हमें इस पर सामूहिक संदेश देने की जरूरत है। कानून मंत्री ने नेशनल असेंबली के डेली कामकाज को स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा, हम अपने देश के लिए एक हैं और हमें यह संदेश अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी भेजना चाहिए। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आज भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को नेशनल असेंबली (संसद) का विशेष सत्र बुलाया था।दरअसल, भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई बड़े फैसले लिए, जिनके तहत सिंधु जल समझौता स्थगित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए लॉन्ग टर्म वीजा रद्द करना शामिल है।

वहीँ, इससे पहले पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति पर जानकारी देने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। अभी इस बैठक के मुद्दे सामने नहीं आए हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को देश सुरक्षा स्थिति के बारे में बताया। रेडियो पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में अलग-अलग डिप्लोमैटिक मुद्दों पर पाकिस्तान की स्थिति और किसी भी हालात में पाकिस्तानी सेना की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, भारत पाकिस्तान में बढ़ते तनाव पर आज संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में बैठक होगी। इस बैठक की मांग पाकिस्तान ने की है, जिसे ग्रीस ने अपनी अध्यक्षता में मंजूरी दे दी है। संयुक्त राष्ट्र में ग्रीस के पर्मानेंट मेंबर इवानगेलोस सेकेरीस ने कल बताया था कि भारत-पाकिस्तान मसले पर जल्द मीटिंग हो सकती है। उन्होंने कहा था कि इसमें देर होने से अच्छा है कि यह पहले ही हो जाए। इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सकता है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.