ताजा खबर
पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||   

गोरखपुर रूट पर रेलवे ब्लॉक शुरू, 12 अप्रैल से 5 मई तक कई ट्रेनें रद्द, मुंबई-पुणे जाने वालों को दिक्कत

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, April 12, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: यूपी से मुंबई और पुणे जाने वाले यात्रियों को आने वाले कुछ हफ्तों तक खासा ध्यान देना होगा क्योंकि गोरखपुर रूट पर ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यह असर शनिवार यानी 12 अप्रैल से शुरू हो रहा है और 5 मई तक चलेगा। इस दौरान गोरखधाम और वैशाली जैसी कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को छोड़कर बाकी लगभग सभी ट्रेनें या तो रद्द रहेंगी, डायवर्ट की जाएंगी या फिर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी।

रेलवे ने जानकारी दी है कि 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्री-एनआई का काम होगा और इसके बाद 27 अप्रैल से 3 मई तक इंटरलॉकिंग (एनआई) का कार्य किया जाएगा। इस ब्लॉक के बाद ट्रेन संचालन ज्यादा सुगम हो जाएगा, क्योंकि ट्रेनों को अब डोमिनगढ़ या गोरखपुर कैंट जैसी जगहों पर अनावश्यक रोका नहीं जाएगा। मुंबई और पुणे जाने वाली अधिकतर ट्रेनें रद्द रहेंगी, सिर्फ एक ट्रेन को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं ठप रहेंगी। कुशीनगर एक्सप्रेस अब गोमतीनगर से चलाई जाएगी।

कुछ प्रमुख ट्रेनें जो इस अवधि में प्रभावित रहेंगी उनमें शामिल हैं: गोमतीनगर-गोरखपुर (15082/15081) जो 12 अप्रैल से 5 मई तक बंद रहेगी। लखनऊ जंक्शन-पाटलीपुत्र (12530/12529) 12 अप्रैल से 3 मई तक रद्द रहेगी। रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस (15273) 12 अप्रैल से 3 मई तक और वापसी दिशा की ट्रेन (15274) 13 अप्रैल से 4 मई तक बंद रहेगी। वहीं गोरखपुर-कोलकाता (15048) 13 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त की गई है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति चेक जरूर करें।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.