ताजा खबर
गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से 9 की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Friday, January 17, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे के नारायणगांव इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में नौ लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टेंपो ने आगे चल रही मिनी वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक बस से जा टकराई।

यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब मिनी वैन नारायणगांव की तरफ जा रही थी। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने वैन को टक्कर मारी, जिसके बाद वैन ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने इस घटना की पुष्टि की है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। फिलहाल, हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.