ताजा खबर
“स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||    ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया एक और तोहफा! AIM-120 मिसाइलें देने के लिए तैयार हुआ अमेरिका   ||    क्या कनाडा बन जाएगा अमेरिका का 51वां राज्य? ट्रंप और पीएम मार्क कार्नी के बीच मुलाकात में मिले अहम स...   ||   

पुणे में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी सुरक्षा

Photo Source : Google

Posted On:Friday, May 9, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते पुणे में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एनडीए, पुणे एयरपोर्ट, वायुसेना बेस और दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर जैसे महत्वपूर्ण जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों की गतिविधियों पर खास नजर रखी जा रही है।

मुंबई में इंडियन नेवी ने मछुआरों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मछुआरों को संवेदनशील समुद्री इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी गई है, ताकि 26/11 जैसे हमलों की पुनरावृत्ति न हो। इसके अलावा, सभी मछली पकड़ने वाली नावों का डिजिटल डेटा जुटाने और उन्हें मोबाइल ऐप के जरिए ट्रैक करने की योजना बनाई जा रही है।

इसी बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य है, लेकिन कुछ फ्लाइट्स पर सुरक्षा कारणों से असर पड़ा है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.