ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

पुणे के व्यापारी की हत्या में बड़ा खुलासा, 4 राज्यों के 7 व्यापारियों से 1.6 करोड़ की फिरौती वसूल चुकी थी गैंग

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, April 19, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पटना में पुणे के व्यापारी लक्ष्मण शिंदे की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि जिस गैंग ने शिंदे की हत्या की, उसने बीते तीन महीनों में गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र और कर्नाटक के सात अन्य व्यापारियों को भी अगवा कर उनसे करीब 1.6 करोड़ रुपये की फिरौती वसूली थी। अब तक इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में पकड़ा गया आरोपी वही ड्राइवर है जिसने शिंदे को एयरपोर्ट से उठाया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रंजीत पटेल उर्फ मुन्‍ना, लाल बिहारी, विकास कुमार, सुमित कुमार, संगीता कुमारी उर्फ छोटी, कुंदन कुमार, विपात्र कुमार और सचिन रंजन शामिल हैं, जो अब न्यायिक हिरासत में हैं। यह गैंग नालंदा, वैशाली और नवादा जिले के अपराधियों का है। गैंग व्यापारियों को झूठे व्यापारिक सौदों का झांसा देकर पटना बुलाता था और एयरपोर्ट के पास से अगवा कर लेता था।

पुलिस के अनुसार, गैंग ने झारखंड के दीपक कुमार कनोडिया से 50 लाख, महाराष्ट्र के शंभाजी से जनवरी में, कर्नाटक के महेंद्र चौधरी और गुजरात के कई व्यापारियों से फरवरी में मोटी रकम वसूली थी। सभी से UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए गए। गैंग ने सभी व्यापारियों को डराकर छुड़वाया।

पुणे के व्यापारी शिंदे को भी ऐसे ही फंसाकर 11 अप्रैल को एयरपोर्ट से अगवा किया गया और नालंदा जिले के हिलसा में रखा गया। वहीं मारपीट कर उसका ATM कार्ड छीन लिया और बिना पासवर्ड के 40 हजार निकाले। उसके खाते में 12 लाख रुपये थे, लेकिन पिन न पता होने की वजह से ज्यादा पैसे नहीं निकाल सके। ज्यादा मारपीट की वजह से शिंदे की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और विजय, सिंटू, अमन, मंगल समेत छह आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनके बैंक खाते, मोबाइल और लैपटॉप की जांच कर रही है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.