ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

सोनाली बेंद्रे-गोल्डी बहल पर जमीन विवाद, किसान ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, April 2, 2026

पुणे न्यूज डेस्क: सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल से जुड़ा एक जमीन विवाद सामने आया है। पुणे के एक किसान ने उन पर जमीन सौदे में धोखाधड़ी और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। किसान का दावा है कि जिस जमीन की खरीद की गई, उस पर उनके परिवार का 1957 से पैतृक अधिकार है, और यह जानकारी होने के बावजूद अवैध तरीके से सौदा किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसान चंद्रकांत शिंदे ने वडगांव मावल स्थित सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उकसान इलाके की करीब 30 गुंठा जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिए खरीदी-बेची गई। साथ ही उस जमीन पर अवैध निर्माण की कोशिश भी किए जाने का दावा किया गया है।

वहीं, सोनाली बेंद्रे और उनकी कानूनी टीम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अभिनेत्री का कहना है कि उनका नाम किसी भी आधिकारिक दस्तावेज या जमीन से जुड़े कागजात में नहीं है और यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने इसे पैसे ऐंठने की कोशिश बताया है।

फिलहाल, किसान पक्ष के वकील ने कोर्ट से जमीन पर रोक लगाने की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को निर्धारित की गई है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.