ताजा खबर
गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

पुणे में बाढ़ का अलर्ट: खडकवासला बांध से पानी छोड़ने के कारण कई इलाके जलमग्न, एनडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 21, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश और खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बुधवार सुबह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और नागरिकों से केवल अत्यंत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की। उन्होंने प्रशासन और राहत दलों को अलर्ट रहने का निर्देश भी दिया।

पुणे में चारों बांधों में पानी की भरमार के कारण खडकवासला बांध से मुथा नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाकर 39 हजार क्यूसेक कर दी गई। इसके चलते पुणे के कई सोसायटियों और एकता नगर इलाके में पानी घुस गया है। एकता नगर में कमर तक पानी भर गया है, जिससे भूतल पर रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बन गया है।

एनडीआरएफ के जवानों ने नावों की मदद से बाढ़ग्रस्त घरों में फंसे परिवारों को निकाला। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने नागरिकों से घर के अंदर रहने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। मुथा नदी दो धाराओं में बह रही है, और नदी किनारे बसे गांवों व बस्तियों में अलर्ट जारी किया गया है। पेठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर भी पूरी तरह जलमग्न होने के कारण दर्शन के लिए बंद कर दिया गया।

मावल तहसील में भी भारी बारिश जारी है। आधी रात को गोंडुम्ब्रे में नदी किनारे फंसी एक महिला को ग्रामीणों ने तलेगांव दाभाड़े पुलिस और वन्यजीव संरक्षण मावल संगठन की मदद से बचाया। प्रशासन ने बढ़ते जल स्तर और नदी के बढ़ते प्रवाह को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और उचित सावधानी बरतने की अपील की है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.