ताजा खबर
पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||   

मुजफ्फरपुर से पुणे के बीच बड़ी राहत, वीकली स्पेशल ट्रेन अब होगी नियमित

Photo Source : Google

Posted On:Sunday, October 5, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: प्रयागराज से पुणे के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब मुजफ्फरपुर से पुणे के हडपसर तक चलने वाली वीकली स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने नियमित सेवा का दर्जा दे दिया है। इस फैसले से अब यात्रियों को टिकट के लिए मारामारी नहीं झेलनी पड़ेगी और यात्रा पहले से ज्यादा आरामदायक हो जाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी और 6 अक्तूबर से नियमित रूप से संचालन में आएगी।

रेलवे ने इस नई नियमित ट्रेन की समय सारिणी और ट्रेन नंबर भी जारी कर दिया है। अब मुजफ्फरपुर से गाड़ी संख्या 15589 (पहले 05589) हर सोमवार शाम 7:25 बजे रवाना होगी। यह हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी और मंगलवार सुबह 4:10 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

आगे यह ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा और भुसावल जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए बुधवार सुबह 6:25 बजे पुणे के हडपसर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, हडपसर से गाड़ी संख्या 15590 (पहले 05590) हर बुधवार सुबह 10:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे प्रयागराज छिवकी और रात 9:50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एसी इकोनॉमी के 12, एसी टू टियर के आठ और एसएलआर श्रेणी के दो कोच शामिल होंगे। इसके साथ ही ट्रेन का किराया भी घटाया गया है, जिससे यात्रियों को अब और किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.