ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

पुणे में संगीता बिजलानी के फार्म हाउस में चोरी, बर्बादी का मंजर देख दंग हुईं एक्ट्रेस

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 19, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के पुणे स्थित मावल इलाके के फार्म हाउस में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, संगीता को इस वारदात का तब पता चला जब वो चार महीने बाद फार्म हाउस पहुंचीं। उन्हें वहां का मुख्य गेट टूटा हुआ मिला और अंदर जाकर देखा तो टीवी, फ्रिज, बिस्तर जैसे कई घरेलू सामान गायब थे। यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे।

संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपने पिता की तबीयत के कारण लंबे समय से फार्म हाउस नहीं जा पाई थीं। जब वह अपनी दो नौकरानियों के साथ वहां पहुंचीं, तो उन्होंने पाया कि ऊपरी मंजिल बुरी तरह से तहस-नहस थी। बिस्तर टूटे पड़े थे और कई कीमती सामान या तो चोरी हो चुके थे या तोड़फोड़ में नष्ट हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि मौके पर जांच टीम भेज दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जैसे ही आकलन पूरा होगा, मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज भी जांच के लिए खंगाले जाएंगे ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

संगीता बिजलानी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और 1988 में फिल्म 'कातिल' से फिल्मों में कदम रखा था। उन्हें 'त्रिदेव', 'हथियार' और 'योद्धा' जैसी फिल्मों से पहचान मिली। टीवी पर भी उन्होंने काम किया और प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभाई। हालांकि, अब वह एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह अपने करियर से ज्यादा सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.