ताजा खबर
2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||   

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर 65 साल के रिटायर्ड जवान से 28 लाख की साइबर ठगी

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 16, 2026

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे जिले के शिरूर में 65 साल के एक रिटायर्ड आर्मी जवान के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर आए एक व्हाट्सऐप मैसेज के बाद कुछ ही घंटों में उनके बैंक खातों से करीब 28 लाख रुपये निकाल लिए गए।

जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर की सुबह रिटायर्ड जवान के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया। इसके बाद उन्हें “Pension Card Verification Retired Personnel” नाम की एक फाइल का लिंक भेजा गया। आर्मी पेंशन से जुड़ा मैसेज समझकर उन्होंने लिंक पर क्लिक किया और फाइल डाउनलोड कर ली।

यह फाइल एपीके फॉर्मेट में थी, जिसका इस्तेमाल एंड्रॉयड फोन में ऐप इंस्टॉल करने के लिए होता है। पुलिस को शक है कि इसी फाइल के जरिए ठगों ने उनके मोबाइल तक रिमोट एक्सेस हासिल किया और बैंक से जुड़े लेनदेन पर नजर रखी। इसके बाद उनके फोन पर लगातार कई ओटीपी आने लगे।

कुछ ही समय में उनके बैंक खातों से बड़ी रकम ट्रांसफर हो गई और कुल करीब 28 लाख रुपये निकल गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगों ने मोबाइल और बैंक खातों तक किस तरह पहुंच बनाई। पुलिस लोगों से अनजान नंबरों से आने वाले पेंशन, केवाईसी या वेरिफिकेशन से जुड़े लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड न करने की अपील करती है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.