ताजा खबर
2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||   

लोहागढ़ किला मर्डर केस में बड़ा खुलासा, केतन को मारने से पहले बेंगलुरु ले जाकर हाथ-पैर तोड़ने का था प्लान

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 30, 2026

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे के लोहागढ़ किले से 25 साल के कारोबारी केतन अग्रवाल को कथित तौर पर धक्का देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल, उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी और रितेश हांगे को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। केतन और सिया दोनों पुणे के रहने वाले थे। फरवरी में दोनों की सगाई हुई थी और नवंबर में जयपुर में उनकी शादी होनी थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन की हत्या से पहले उसे बेंगलुरु ले जाकर उसके हाथ-पैर तोड़ने का प्लान भी बनाया गया था। बताया गया है कि आरोपी रितेश हांगे ने बेंगलुरु में रहने वाले एक दोस्त से इस बारे में बात की थी, लेकिन दोस्त ने इस आइडिया का विरोध कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने खुद ही केतन को मारने की योजना बनाई। चार्जशीट के मुताबिक, उन्होंने हत्या से जुड़े वीडियो और फिल्में देखीं, चैटजीपीटी की मदद ली और पुलिस से बचने के तरीकों को लेकर पॉडकास्ट भी सुने।

जांच में यह भी सामने आया कि 6 जून को प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जाते समय सिया ने कथित तौर पर केतन का पासपोर्ट फाड़कर कैफे के वॉशरूम में फेंक दिया था, जिससे ट्रिप कैंसिल हो गई। पुलिस के मुताबिक, पासपोर्ट फाड़ने का आइडिया चेतन ने दिया था। इसके अलावा एक महिला की फोटो का इस्तेमाल कर ‘माही’ नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया। इस अकाउंट से केतन को 18 जून को सरप्राइज बर्थडे प्लान के नाम पर लोहागढ़ किले बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, यह फर्जी अकाउंट रितेश के बनाए प्लान का हिस्सा था और घटना के बाद इसे डिलीट कर दिया गया।

चार्जशीट में यह दावा भी किया गया है कि सिया ने कई लोगों से कहा था कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती। एक कथित स्नैपचैट बातचीत में उसने दोस्त से शादी के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड मांगते हुए ऐसी शादी का जिक्र किया जो होने वाली ही नहीं थी। वहीं, एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि उसने केतन को लोहागढ़ किले से खाई में धकेले जाते देखा था। आरोप है कि चेतन ने उसे भी धमकी दी और चुप रहने को कहा, जिसके बाद डरकर चश्मदीद ने पुलिस से संपर्क किया और पांच दिन बाद अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में चश्मदीद और नेल आर्टिस्ट समेत कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जांच अभी जारी है और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनाए जाने की बात सामने आई है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.