ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

झूठे दुष्कर्म केस में फंसी आईटी प्रोफेशनल, पुणे पुलिस ने दर्ज किया केस

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, July 23, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे में दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाली 22 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल के खिलाफ पुलिस ने असंज्ञेय अपराध दर्ज किया है। इस मामले में महिला ने तीन जुलाई को शिकायत दी थी कि एक कंपनी प्रतिनिधि उसके फ्लैट में घुस आया और स्प्रे कर उसे बेहोश कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने फोन से सेल्फी लेकर धमकाने का भी आरोप लगाया था।

लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह पलट गया। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक महिला का परिचित था और उसकी सहमति से ही फ्लैट में आया था। न तो जबरन घुसने की बात सही निकली और न ही स्प्रे का इस्तेमाल हुआ। दुष्कर्म की बात भी झूठी पाई गई।

इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ गलत जानकारी देने और पुलिस को गुमराह करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि फोन चैट, घटनाओं का क्रम और महिला के व्यवहार से साफ हुआ कि आरोप झूठे थे और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई थी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.