ताजा खबर
धर्मा प्रोडक्शंस ने पूरी की सनी संसकारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग, सेट की होली तस्वीरों के साथ रिलीज...   ||    नेता और अभिनेता ज्ञान से साथ सलमान खान ने किया बिग बॉस 19 के नए "डेमोक्रेसी थीम" वाले घर का उद्घाटन!   ||    क्या राखी सावंत करेंगी बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री? वायरल ऑडियो क्लिप से मचा हड़कंप   ||    द बैंड्स ऑफ़ बॉलीवुड से बदली सी हवा का सांग रिलीज़ हुआ   ||    'द ट्रायल सीजन 2' और 'जॉली एलएलबी 3' के बीच कोई टकराव नहीं काजोल ने साफ़ किया!!   ||    प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नज़र आएंगे, शूटिंग शुरू हुई!!   ||    ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा म...   ||    यूक्रेन से युद्ध पर रूस का बड़ा ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया यूटर्न, पुतिन-जेलेंस्की की मीटिंग पर ...   ||    कौन हैं भारत में अमेरिका के नए एंबेसडर सर्जियो गोर? जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नियुक्त, क्या ब...   ||    टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा   ||   

पुणे में इंजीनियर बेटे ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह बताया जा रहा कारण

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, June 21, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: शामली के कमला कॉलोनी निवासी व्यापारी नेता पवन संगल के बेटे रजत संगल ने महाराष्ट्र के पुणे में आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय रजत एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और वहीं रहते थे। शुक्रवार सुबह जब यह खबर परिजनों को मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य पुणे के लिए रवाना हो गए। देर रात तक शव को शामली लाए जाने की संभावना जताई गई।

बताया जा रहा है कि रजत का अपनी पत्नी से काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में रह रही थी और मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी तनाव के चलते रजत मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों के अनुसार, 17 जून की शाम करीब 7 बजे रजत की अपने पिता से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी, जिसके बाद से उसका फोन बंद हो गया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रजत के कमरे से दुर्गंध आने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुणे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रजत का शव फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि अब तक उसके विवरण की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रजत की आत्महत्या की खबर सुनते ही शामली में शोक की लहर दौड़ गई। पवन संगल के परिचितों और व्यापारिक समुदाय में भी गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है। परिवार के लोग पुणे पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को लेकर शामली लौट रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार को रजत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.